फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सरस्वती विद्या निकेतन स्कूल नैहरियां की हर्षिका शर्मा ने कॉमर्स संकाय में हासिल किया आठवां स्थान

सरस्वती विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल नैहरियां की हर्षिका शर्मा ने बोर्ड परीक्षा में जमा दो कक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक लेकर कॉमर्स संकाय में प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया है। हर्षिका ने 500 में से 476 अंक हासिल किए हैं। हर्षिका के पिता विनोद कुमार अंब में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान करते हैं और माता इंदू बाला गृहणी हैं। हर्षिका ने बताया कि वह एमबीए कर बिजनेस करना चाहती हैं। परीक्षा में सफलता के लिए वह रोजाना घर पर ही लगभग पांच घंटे पढ़ाई करती थी। हर्षिका ने सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें