उपमंडल अंब के अंतर्गत टकारला में स्थित प्राचीन नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में वसंत पंचमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा व आस्था के साथ किया गया। यह आयोजन पंडित सीताराम के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। हालांकि इस दौरान क्षेत्र में भारी बारिश और तेज़ तूफान ने आयोजन में व्यवधान उत्पन्न किया।व मंदिर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का सुंदर संगम देखने को मिला।