फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुआदेवी मन्दिर में श्रीजगन्नाथ जी की भव्य आरती का आयोजन

गगरेट क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर माता श्री कुआदेवी दौलतपुर चौक में शनिवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। दौलतपुर के कुआदेवी मन्दिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के बाद गौड़ीय मठ दगड़ी से श्रीमद् भक्ति प्रसादगिरी जी की देखरेख में माता का देवी की कृपा से राधा कृष्ण मंदिर बबेहड़ से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ जो कि बेई, दौलतपुर चौक बाजार, डंगोह गांव से होती हुई बस स्टैंड दौलतपुर से पुखर होती हुई माता कुआदेवी के दरबार में पहुंची। इस भव्य रथयात्रा का आयोजन समूचे जिला में ही तीसरी बार गगरेट क्षेत्र के कुआदेवी दौलतपुर क्षेत्र में हुआ जोकि अपने आप में ऐतिहासिक धार्मिक है। वहीं, श्री जगन्नाथ रथयात्रा के भव्य रथ पर विराजमान बलराम जी, सुभद्रा जी और श्री जगन्नाथ भगवान जी की मूर्तियां बड़े ही सुंदर ढंग से हार सिंगार के साथ सजी हुईं थीं जिन्हें ऐतिहासिक रथ पर कृष्ण भक्तों खींचकर माता कुआदेवी के मंदिर से शुरू होकर रथयात्रा ने मां को देवी के मंदिर में विश्राम लिया। इसके उपरांत श्री जगन्नाथ भगवान की भव्य आरती का आयोजन किया गया इस रथयात्रा में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया जिसमें बच्चे ,महिलाएं, बुजुर्ग ,युवा लोग शामिल हुए बता दें कि यह यात्रा कुल 18 किलोमीटर पैदल श्री जगन्नाथ जी के रथ को भक्तों के द्वारा खींच कर इस यात्रा को मां कुआदेवी के द्वार तक विभिन्न गांवों से होते हुए पहुंचाया। इस यात्रा के दौरान भजन कीर्तन किया गया व जय जगन्नाथ, जय सुभद्रा, जय बलदेव के जयकार के क्षेत्र का वातावरण गुंजायमान होते हुए श्री कृष्ण नाम रंग में डूबा नजर आया तथा इस दौरान डंगोह, बबेहड़ , दौलतपुर चौक बाजार में जगह-जगह दानवीर लोगों के द्वारा श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में शामिल भक्तों के लिए विभिन्न पकवानों के लंगर की व्यवस्था भी की गई थी ।श्री जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा के दौरान दौलतपुर चौक पुलिस चौकी से पुलिस प्रशासन स्टाफ द्वारा भी व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया गया । वहीं इस भव्य रथयात्रा से देवसंस्कृति की अनूठी झलक भी देखने को मिली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें