जिला भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलबीर सिंह ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव में भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को अंब में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने विधायक पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि विधायक ने माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव के लिए 51 हजार रुपये का चेक एसडीएम को दिया है। उन्होंने कहा है कि विधायक कहते हैं कि माता भाजपा के पूर्व विधायक को सद्बुद्धि दे। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि माता सद्बुद्धि उन लोगों को देगी जो भ्रष्टाचार करेंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन से मिलकर मेले के दौरान 50 लाख रुपये मंजूर करवाए हैं। लाखों रुपया पर्चियां काटकर जमा किया है।