उपमंडल अंब के तहत पंचायत बेहड जसवां के गांव चक स्थित प्रसिद्ध गुरु मंजी साहिब ठाकुरद्वारा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर इस वर्ष भी परंपरागत झंडा रस्म बड़े ही धूमधाम व श्रद्धाभाव से अदा की गई। यह पवित्र स्थान वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां यह विश्वास है कि गुरु के चरणों में सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना पूर्ण होती है। गांव में यह विशेष परंपरा है कि जब भी किसी युवक का विवाह संपन्न होता है, तो उसका सेहरा गुरु के चरणों में उतारकर प्रसाद वितरित किया जाता है। इसी प्रकार जिन श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे ढोल-नगाड़ों के साथ घर से झंडा लेकर आते हैं और गुरु जी को अर्पित करते हैं। झंडा रस्म के बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया,