ऊना जिला के मैहतपुर के साथ लगते प्राचीन श्री रामेश्वर शिव मंदिर में शरदीय नवरात्रि का कार्यक्रम शुरू हुआ। सोमवार को प्रथम नवरात्रि पर मां नैना देवी से लाई ज्योति का पूजन हुआ, दुर्गा सप्तशती पाठ और शाम को महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र के साथ मां शैलपुत्री का पूजन हुआ। मां भगवती जगदंबा की महाआरती उतारी गई। इसके बाद 108 कन्याओं का पूजन किया गया। यह पिछले कई वर्षों से चली आ रही है।