चिंतपूर्णी में बारिश से छपरोह पंचायत के वार्ड नंबर चार में बड़े-बड़े पत्थर और मिट्टी गिरने से रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण दो पहिया वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही। वहीं पंचायत की ओर से रास्ते से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश के चलते बड़े-बड़े पत्थर व मिट्टी गिरने से रास्ता दोपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।