उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत लठियाणी के गांव भंजाल के आठ घरों के लोग बरसात के मौसम में भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों में कुलजीत सिंह, जगदेई, शेर सिंह, बलदेव सिंह, रण बहादुर सिंह, संदीप कुमार, जगमोहन सिंह, मोनू समेत कइयों का कहना है कि जो जल शक्ति विभाग के नल हमारे घरों में लगे हैं, उनमें न के बराबर पानी आता है। इस पानी से हमारा और हमारे पालतू जानवरों का गुजारा करना मुश्किल हो रहा है। कई बार विभाग को इस संबंध में चेताया भी गया। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। ये समस्या बताई । समस्या जस की तस बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में एक हैंडपंप लगा है, लेकिन उसका पानी भी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि गांव में कोई भी कोई प्राकृतिक जल स्त्रोत नहीं है। इनका कहना है कि गांव में जो पानी की मेन लाइन है। उसी से चार पाँच जगह से कुछ घरों को पानी दे दिया है। जिससे ये समस्या उत्पन्न हुई है। अब ग्रामीण इस समस्या से निजात पाने हेतू बीडीसी सदस्य जोगिंद्र देव आर्य से मिले। उन्होंने भी ग्रामीणों को पेयजल संकट से निजात दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग के अधिकारियों से मिलकर इस समस्या से निजात दिलाई जाएगी। वहीं, पर आईपीएच विभाग बंगाणा के कनिष्ठ अभियंता अमन शर्मा का कहना है कि मामला उनके ध्यान में आया है जल्द ही समस्या का समाधान हल करवा दिया जाएगा।