फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ऊना में जिला स्तरीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन

विश्व स्तनपान जागरुकता सप्ताह के उपलक्ष्य में हिमोत्कर्ष महिला मंच व संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की ओर से कंवर मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ऊना में जिला स्तरीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कंवर अस्पताल के एमडी व वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डाॅ.जगदीश्वर कंवर मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित हुए,जबकि डाॅ.अमिशा सांभर ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। कार्यशाला में गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए डाॅ. जगदीश्वर कंवर ने नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जच्चा का दूध बच्चे के लिए अमृत के सम्मान होता है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों को छह माह तक केवल मां का दूध ही पिलाना चाहिए। कार्यक्रम में हिमोत्कर्ष महिला मंच की वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनूपा ठाकुर,सदस्य रंजना जसवाल, मंजू मनकोटिया, रमा कंवर, हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण संस्थान की उपप्रधानाचार्य रंजू बाला, प्रशिक्षक मीना ठाकुर, निशा के अलावा 80 से अधिक महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यशाला के दौरान महिला मंच सदस्यों ने चिक्तिसकों को पौधे भी भेंट किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें