फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से आए श्रद्धालुओं ने हिमाचल प्रदेश स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में हवन भी डाला और मां से सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। ऑस्ट्रेलिया से आए श्रद्धालु हरपिंदर और रमन ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर उन्हें अत्यंत सुखद अनुभूति हुई और मन को गहरा आनंद मिला। उन्होंने कहा कि मंदिर में हवन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर-परिवार में सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है। श्रद्धालुओं के साथ आए अमृतसर निवासी रवि ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आए इन श्रद्धालुओं की मां चिंतपूर्णी के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था है। इसी आस्था के चलते उन्होंने पहले से ही संकल्प लिया था कि मां के दरबार में पहुंचकर वे हवन अवश्य करेंगे। इस अवसर पर मंदिर में हवन-पूजन के दौरान हैप्पी पंडित भी मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मां चिंतपूर्णी से परिवार की खुशहाली और विश्व कल्याण की प्रार्थना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें