फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे पर प्रहार: मोईन पुलिस ने 2.56 ग्राम चिट्टा के साथ आरोपी दबोचा

मोइन पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लगातार तेज करते हुए नशे के सौदागरों की धरपकड़ शुरू कर दी है मुख्यमंत्री की ओर से शुरू किए गए नशा मुक्त हिमाचल अभियान के तहत पुलिस जिला देहरा की टीम नशा तस्करों पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस थाना मोईन की टीम ने गश्त के दौरान बग्गी क्षेत्र में शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.56 ग्राम चिटा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और किसी भी सूरत में नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। मोईन थाना प्रभारी संजीव कुमार का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेंगे। मोइन थाना प्रभारी संजीव कुमार ने जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को भी अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई गतिविधि नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें