फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तलमेहडा स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन समारोह 

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलमेहडा स्कूल में रविवार को एन एस एस का सात दिवसीय शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया । जिसमें मुख्यातिथि के रूप में स्कूल के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अविनाश चन्द्र आनन्द  ने शिरकत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल ने सभी एन एस एस स्वयंसेवियों द्वारा इन सात दिनों में किए गए विकास आत्मक कायों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यातिथि अविनाश चन्द्र आनन्द, स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल सहित अन्य स्टाफ सदस्यों द्वारा  इन सात दिनों में अलग-अलग स्थानों पर किए गए श्रम दान सहित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने तथा जागरूकता अभियान सहित अन्य गतिविधियों में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले सभी एन एस एस स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य जीवन मोदगिल,एन एस एस प्रभारी सुनील संधू सह प्रभारी संजीवना , प्रवक्ता राजीव शर्मा, मदनलाल, राकेश कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, रीना भारती स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विनोद शर्मा,मंजीत सिंह सहित अन्य स्कूल स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें