फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: शहीद भगत सिंह जयंती पर गगरेट अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य पर 28 सितंबर (रविवार) को सिविल अस्पताल गगरेट में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10:00 बजे पुष्पांजलि अर्पण के साथ आरंभ होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा। ‎सिविल अस्पताल गगरेट के बीएमओ डॉ. पंकज पराशर ने बताया कि इस शिविर का आयोजन शहीद भगत सिंह क्लब गगरेट की ओर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद रोगियों का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि यह समाज में सहयोग और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करता है। ‎क्लब प्रधान मुनीष ठाकुर ने आम नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि"रक्तदान महादान है। आपकी छोटी-सी भागीदारी किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें