फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा ने एमसी पार्क ऊना में कांग्रेस के खिलाफ किया प्रदर्शन

भाजपा ने जिला मुख्यालय स्थित एमसी पार्क में शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व कांग्रेस की विचारधारा का विरोध करते हुए संसद में हुई हाथापाई को शर्मनाक बताया। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर गृहमंत्री अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया। सदस्यों ने कहा केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस प्रकार का कोई बयान नहीं दिया गया है। कांग्रेस की ओर से झूठा बयान वायरल किया जा रहा है। कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में संविधान निर्माता डॉक्टर आंबेडकर को चुनाव में हराने के लिए षड्यंत्र रचा था। इस मौके पर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने केवल संविधान का मजाक ही नहीं उड़ाया है बल्कि देश को भी आपात स्थिति में पहुंचाया है। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बलबीर चौधरी, राजकुमार पठानिया, श्याम मिन्हास, बलबीर बग्गा, पूर्व विधायक राजेश ठाकुर सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें