फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने ढोखीलां गांव में चलाया स्वच्छता अभियान

उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने ढोखीलां गांव में स्वच्छता अभियान चलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान में एनएसएस प्रभारी विकास वंगा और सह प्रभारी शुभा देवी ने स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। अभियान के दौरान स्वयंसेवियों ने गांव में साफ-सफाई की और आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस गतिविधि के माध्यम से ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास सफाई रखने का संदेश दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें