उपमंडल बंगाणा लगातार हो रही बारिश के कारण जोल से तलमेहड़ा संपर्क मार्ग जगह-जगह भूस्खलन और डंगे टूटने की वजह से बंद हो गया। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ भानु ओहरी ने बताया कि मार्ग की बहाली के लिए विभागीय मशीनरी को लगा दिया गया है। फिलहाल तलमेहड़ा जाने वाले यात्रियों के लिए सीधा रास्ता पूरी तरह बंद है, इसलिए उन्हें वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की सलाह दी गई है।