फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंब: स्तोथर पंचायत में विज गौत्र परिवार ने की जठेरी माता की पूजा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

उपमंडल अंब के तहत पंचायत स्तोथर में विज गौत्र परिवार द्वारा जठेरी माता की पूजा-अर्चना बड़े ही श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर पूरा वातावरण भक्ति रस में सराबोर रहा। सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई थी, जिसमें कीर्तन मंडली ने माता की भेंटों और भजनों से पूरे दिन कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में शामिल विज गौत्र परिवार के सदस्य शाम विज ने बताया कि जठेरी माता उनकी कुल देवी हैं और हर वर्ष इसी प्रकार बड़े आयोजन के साथ पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी कोने में रहने वाले विज गौत्र परिवार के लोग इस अवसर पर एकजुट होकर माता की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें