कुठेड़ा खैरला में दुर्घटना के बाद सड़क किनारे गिरे पोल की तार काट रहा व्यक्ति दुर्घटना में घायल हो गया। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद एनएच 3 अंब नदौन मार्ग पर कुठेड़ा खैरला में हादसा उस वक्त हुआ। अंब की तरफ से आ रही एक गाड़ी गलत दिशा में जाकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिस कारण पोल सड़क किनारे गिर गया। पोल पर लगी बिजली की तार को काटने के लिए पुनीत पुत्र राम सिंह निवासी मैड़ी वहां पर आया। वह तार को काट रहा था कि उस वक्त सड़क से गुजर रही एक बस तार को खींचकर ले गई। इस दौरान तार काट रहा व्यक्ति तार की चपेट में आ गया। जिस कारण उसके पैर में चोट आई है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अंब में दाखिल करवाया गया है।