कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने बुधवार को अपने कार्यालय में क्षेत्र के नाै सरकारी स्कूलों के कार्यों के लिए 39.03 लाख के चैक वितरण किए। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटलाकलां 10 लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चताड़ा 7.03 लाख, राजकीय हाई स्कूल बढ़वार तीन लाख, हाई स्कूल घरवासड़ा तीन लाख, हाई स्कूल हरोट तीन लाख, हाई स्कूल जसाना दो लाख, हाई स्कूल कोहड़रा तीन लाख, हाई स्कूल कोट तीन लाख, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्यूड़ी के लिए पांच लाख रुपये का चैक दिया। विधायक विवेक शर्मा ने चैक वितरण से पहले सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्य ओर मुख्याध्यापकों के साथ बैठक भी की। कुटलैहड़ विस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को ऊंचा करने पर मंथन भी किया।