11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम केंद्रीय विद्यालय सलोह में उत्साह से मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों के साथ शिक्षकों भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। समारोह में विद्यालय प्राचार्य नीलम गुलेरिया ने बताैर मुख्य अतिथि शिरकत की। अनीता जसवाल, ग्राम पंचायत प्रधान सलोह का औपचारिक स्वागत किया। योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य ने बताया कि योग शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक संतुलन की प्रक्रिया है। योग साधक विजय और सपना के निर्देशन में विद्यालय के स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षक आशीष शर्मा,ने सभी का धन्यवाद कर योग दिवस के भव्य कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।