ऊना में लगाए मुर्दाबाद के नारे, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। बहुजन समाज पार्टी ने एमसी पार्क ऊना से लेकर मिनी सचिवालय तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहिब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पर की गई टिप्पणी के विरोध में रोष रैली निकाली। अमित शाह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए डीसी ऊना के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। बसपा जिला अध्यक्ष लेखराज कतनौरिया ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी और इस तरह से भारत के संविधान निर्माता के प्रति जो टिप्पणी की गई है, उसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। इसके लिए अमित शाह अपने पद से इस्तीफा दें। इस दौरान मणि कुमार, संदीप कुमार, रमन गिल, बलजीत सिंह, रिंकु सहजल, विनय भट्टी, महेंद्र राम, कर्म चंद, अजय कुमार, रमेश चंद, अश्वनी कुमार, रविंद्र पाल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बाक्स
भदसाली में गोलीकांड की कड़े शब्दों में निंदा की है और प्रशासन से मांग की है कि कानूनी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि पहले क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं घटित हो चुकी है और यह क्षेत्र अतिसंवेदनशील है। इस बात को मद्देनजर रखते हुए सुरक्षा की दृष्टि उचित व्यवस्था करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।