फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईटीआई नैहरियां में किया प्रकृति परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। आयुष विभाग के तत्वावधान में देश के प्रकृति परीक्षण अभियान के तहत आईटीआई नैहरियां में समस्त स्टाफ और प्रशिक्षुओं का प्रकृति परीक्षण किया गया। टीम में डॉ. इतिश्री, डॉ. मुमताज, डॉ. भरत भूषण और डॉ. परमजीत नंदा शामिल रहे। परीक्षण के बाद डॉ. परमजीत नंदा ने बताया कि यह राष्ट्रव्यापी अभियान 26 नवंबर को शुरू हुआ था और 25 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत आयुष मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से देश के सभी नागरिकों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां में यह परीक्षण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से जन सामान्य तक पहुंच कर उन्हें सकारात्मक स्वास्थ्य की ओर बढ़ाना है। डॉ. इतिश्री और डॉ. मुमताज ने बताया कि यह परीक्षण मोबाइल एप की सहायता से किया जाता है। जिसका प्रकृति परीक्षण होना है उसे अपने मोबाइल में प्रकृति परीक्षण एप डाउनलोड करनी पड़ती है। उसके बाद जो चिकित्सक प्रकृति परीक्षण करेगा, वह उस व्यक्ति के मोबाइल एप में दिखाई देने वाला क्यूआर कोड स्कैन करेगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैहरियां के प्रधानाचार्य ई. प्रवेश शर्मा ने बताया कि यह अभियान संस्थान के लिए परिवर्तनकारी स्वास्थ्य परिणाम लाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें