जिले के कई क्षेत्रों में सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं धुंध भी छाई हुई है। इससे मौसम ठंडा हो गया है और तापमान में भी करीब 15 से 20 डिग्री तक की गिरावट आई है। लोगों को एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। वहीं दूसरी ओर बारिश से किसानों-बागवानों को काफी राहत मिली है। नकदी फसलों के लिए बारिश संजीवनी बनकर बरस रही है।