क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब मरीजों को पर्ची बनाने में 10 रुपये लगेंगे। इसकी मंजूरी 14 अगस्त को हुई अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में मिल चुकी है। वहीं इसका अब लगातार विरोध हो रहा है। जहां आम जनता आरकेएस के इस निर्णय का विरोध कर रही है, वहीं कारोबारी भी इसमें स्थानीय मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल से पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। व्यापार मंडल सोलन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश गुप्ता ने भी इसका विरोध किया और मंत्री ने इस निर्णय पर दोबारा से विचार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्ची के 10 रुपये लगाने की जगह यहां पर पर्ची काउंटर बढ़ाए जाएं ताकि मरीजों को दिक्कतें न रहे।