आयशर स्कूल परवाणू ने वर्तमान समय के जल सरंक्षण पर मिनी रन का आयोजन किया। इस मैराथन का रूट कामली डायवर्जन से आयशर स्कूल परवाणू तक रहा। यह प्रतिस्पर्धा दो आयुवर्गों में हुईं । इसमें प्रथम वर्ग में अंडर-19, द्वितीय वर्ग में अंडर-60 शामिल रहे । इस मैराथन के लिए सभी प्रतिभागियों में काफी उत्साह दिखा।