फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: यूको बैंक ने सोलन में किया एमएसएमई कार्निवाल का आयोजन

अंकेश डोगरा Updated Tue, 10 Feb 2026 02:50 PM IST

सोलन शहर के निजी होटल में यूको बैंक की ओर से रिसोर्सेज रिटेल, एग्री एंड एमएसएमई कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के एमएसएमई ग्राहकों, उद्यमियों एवं व्यापारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान यूको बैंक अंचल कार्यालय सोलन की अंचल प्रमुख रचना मिश्रा ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए बैंक की विभिन्न वित्तीय योजनाओं, ऋण सुविधाओं एवं व्यवसाय विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सांझा की। उन्होंने बताया कि यूको बैंक एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस विशेष अवसर पर यूको बैंक प्रधान कार्यालय से आए डीआईटी प्रोजेक्ट्स एंड प्रोडक्ट डेवलपमेंट उपमहाप्रबंधक जॉयदीप चटर्जी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में बैंक की नवीन डिजिटल सेवाओं, आकर्षक ऋण योजनाओं व ग्राहक-केंद्रित उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें