फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: शहर में निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

सोलन के शिल्ली स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा/शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलराम और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं के साथ रथ खींचकर आशीर्वाद लिया और मंदिर के गुड़ीचा मंदिर जाने के इस पावन अवसर पर भजन-कीर्तन किए। इसमें रविवार को शिल्ली मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद रथ यात्रा की शुरुआत हुई। यह रथयात्रा जौणाजी होते हुए जटोली मंदिर पहुंची। जहां रात को विश्राम किया गया। वहीं सोमवार सुबह ही यात्रा जटोली मंदिर से शुरू हुई और दोपहर बाद करीब 4:00 बजे सोलन शहर में पहुंची। रात करीब 8:00 बजे यात्रा वापिस मंदिर में पहुंच जाएगी। रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी रथों पर विराजमान थे। भक्तों ने रथों को खींचकर रास्ते भर भगवान की महिमा का गुणगान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें