सोलन शहर के मालरोड पर दशहरा पर्व को लेकर झांकियां निकाली गई। इस दौरान अप्पर बाजार से श्रीराम, लक्ष्मण समेत अन्य सभी कलाकारों की झांकियां निकली और मालरोड़ होते हुए ठोडो मैदान पहुंचेगी। जहां पर राम और रावण के बीच युद्ध होगा और उसके बाद रावण दहन किया जाएगा। यहां पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल रावण पुतले का दहन करेंगे। इस दौरान झांकियों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।