प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से की गई टिप्पणी पर शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के नेता पिछले काफी समय से प्रधानमंत्री और उनके परिवार पर और अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं। इसमें चाहे राहुल गांधी हो या उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष। देश में राजनीति अपनी जगह है। इस तरह की टिप्पणियां करना देश हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि इसे कहीं भी स्वीकार नहीं किया जाएगा। अपनी हार की निराशा कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों से निकल रही है। वहीं हिमाचल में विबी राम जी योजना पर उन्होंने कहा कि वह अच्छी तरह से लागू की गई है और लोग भी इसमें आगे आ रहे हैं।