कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष वरमानी ने कहा कि भाजपा मनमानी पर उतर आई है। देश के पांच राज्यों में चुनाव के समय साढ़े 13 करोड़ लोगों के वोट काट दिए गए। अब न तो उन लोगों के वोट हैं और न ही उनके परिवार में किसी के वोट बनेंगे। उन्होंने कहा कि एसआईआर के नाम पर भाजपा जानबूझ कर वोट काटने का काम कर रही थी। वहीं कांग्रेस ने जब इसका विरोध किया तो उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भाजपा हटाने से क्यों देर रही है। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं दे देता तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।