रामशहर के गांव सलगू बहरोटा में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा शुरू हुई। जिसमें कथा व्यास आचार्य विक्रांत शर्मा जी के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं का श्रवण कराया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक उत्सव में भक्त धर्म, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेंगे। कथा का समय 1:00 से साढ़े 4बजे तक तक रहेगा। लगभग दो दर्जन महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया।