फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: सोलन कॉलेज में रेड रिबन क्लब द्वारा एचआईवी-एड्स जागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय सोलन में आज रेड रिबन क्लब के विद्यार्थियों ने एचआईवी–एड्स जागरूकता विषय पर एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। प्रस्तुति का उद्देश्य समाज में एचआईवी–एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करना, जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश देना था। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मनीषा कोहली, रेड रिबन कमेटी के सदस्य तथा कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. योगेश कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मनीषा कोहली ने रेड रिबन क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए छात्रों को एचआईवी–एड्स के प्रति जागरूक रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। आयोजन का नेतृत्व रेड रिबन क्लब के प्रभारी डॉ. प्रेम प्रकाश नेगी ने किया, जबकि क्लब सदस्यों डॉ. मंजू ठाकुर और डॉ. रमेश कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें