फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: विधायक रीना कश्यप बोलीं- नारी शक्ति वंदन बिल का पास न होना कांग्रेस की बड़ी साजिश

पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने कहा कि कांग्रेस व सभी विपक्षी दल महिला विरोध है। लोक सभा में नारी शक्ति वंदन बिल को पास न होने देना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। सोलन में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि जब यह बिल लोकसभा में पास नहीं हुआ था कांग्रेस ने इसका जश्न मनाया। साथ हिमाचल के भी कुछ मंत्रियों ने इस बिल के पास न होने पर खुशी मनाई। उन्होंने कहा कि इस बिल को पास न होने देना कांग्रेस की एक बड़ी साजिश है। हिमाचल में कांग्रेस के पास दो महिला विधायक, जबकि उन्होंने एक को भी मंत्री नहीं बनाया। इससे कांग्रेस मंशा साफ नजर आती है। इस दौरान उनके साथ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर व पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजीव सैजल भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें