नालागढ़ पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष नरेश घई की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में आयोजित की गई जिसमें पेंशनरों की समस्याओं पर विचार किया गया। बैठक में सदस्यों ने इस बात पर रोष किया गया कि सरकार कर्मचारियों को लाभ देने के समय आपदा की बात करती है किंतु जब मंत्रियों विधायकों के भत्ते बढ़ाने की बात होती है तो पक्ष विपक्ष से सभी सदस्य एक हो जाते हैं।