फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: दिसंबर से सलोगड़ा स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू करने निर्देश

राजकीय प्राथमिक पाठशाला सलोगड़ा के भवन निर्माण के लिए दिसंबर से काम शुरू होगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल इसके लिए निर्देश दिए। अपने सोलन दौरे के दौरान उन्होंने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और शिक्षा विभाग के उपनिदेशक मोहिंद्र चंद पिरटा के साथ हिमाचल किसान सभा सलोगड़ा इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल भी मिला। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विद्यालय में करीब 145 छात्र अध्ययनरत हैं। लेकिन वर्ष 2017 में फोरलेन निर्माण के दौरान विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त हो गया था। तब से अब तक बच्चों को स्थानीय मंदिर परिसर में कक्षाएं लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है, जहां मात्र दो कमरे, नहीं शौचालय और नहीं खेल मैदान जैसी अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वासन दिया है कि नवंबर माह के अंतिम सप्ताह तक विद्यालय भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें