शिव गुफा कुनिहार से बांके बिहारी मंदिर पट्टा बरौरी तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें दर्जनों श्रद्धालु मौजूद रहे। नव निर्मित बांके बिहारी मंदिर पट्टा बरौरी में बांके बिहारी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। लोग कलश यात्रा के आगे भजन- कीर्तन करते हुए चल रहे थे।