क्षेत्रीय परिवहन विभाग सोलन की ओर से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत रक्तदान शिविर व नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त सोलन मनोहन शर्मा ने किया। इन शिविरों में एचआरटीसी, ऑटो, टैक्सी समेत अन्य वाहन चालकों के नेत्र की जांच की गई। इसी के साथ 50 यूनिट रक्त भी एकत्र किया। उधर, आरटीओ सोलन कविता ठाकुर ने बताया कि पीड़ित मानवता की सेवा हेतु रक्तदान शिविर का आयोजन किया।