स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया व डीवाईएफआई इकाई सोलन की ओर से शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में युवाओं की भागीदारी देखने को मिली है। अभी तक दस रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। शिविर में ब्लड बैंक सोलन की टीम रक्त एकत्र कर रही है। डीवाईएफआई के राज्य सचिव के राकेश ने बताया कि शहीदी दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इससे युवाओं को एक सन्देश दिया जा रहा है कि वे देश के लिए कुछ अवश्य करें।