सोलन जिले के कुनिहार में शुक्रवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने सबसे पहले यहां पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान क्षेत्र में सड़क बिजली पानी से संबंधित समस्या लोगों की ओर से उठाई गईं। इनका मौके पर निपटारा कर किया गया। उन्होंने खास तौर पर अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधिक से अधिक लोगों के बीच रहे और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं।