शूलिनी मेले से ठीक पहले ठोडो मैदान को जाना वाला मुख्य रास्ता अब लोगों के लिए बंद हो गया है। इस कारण अब लोगों लगभग 200 मीटर घूमकर सड़क होकर ही ठोडो मैदान को जाना पडेगा। नगर निगम सोलन के पास हो रहे पार्किंग के निर्माण के लिए हो रही खुदाई के चलते गुरुवार देर शाम को सड़क किनारे बनाया गया डंगा गिराया गया था। डंगा टूटने के कारण यहां पर करीब 10 मीटर के दायरे में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। साथ ही ठोडो मैदान में जाने के लिए बनाया गया रास्ता भी क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क पर रस्सी बांध दी है और रास्ते पर आवाजाही को भी बंद कर दिया है।