क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में सप्ताह के अंतिम दिन भी मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। शनिवार को पर्ची काउंटर से लेकर ओपीडी तक मरीज कतारों में खड़े रहे। इस दौरान कई मरीज अपनी बारी के इंतजार में जमीन पर बैठे रहे। वहीं दवा ओपीडी के बाहर भीड़ के कारण मरीजों का ऑर्थो ओपीडी तक जाना मुश्किल हो गया।