सोलन के शमलेच में हरियाणा नंबर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकराकर पुलिया में गिर गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं कार का काफी नुकसान हुआ। हरियाणा नंबर की कार सोनीपत से शिमला की ओर जा रही थी। बीते कल भी सोलन के समीप बरूरी के समीप एनएचएआई की लापरवाही के चलते दो कारे आपस में टकराई थीं। इसमें भी कारों को काफी नुकसान पहुंचा था।