सोलन सुबाथू सड़क की खस्ताहालत को लेकर भाजपा सोलन मंडल की ओर से दोहरी दीवार के पास धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मुंह पर काले मास्क लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा का आरोप है कि इस सड़क पर कई वर्षों से मेटलिंग व टारिंग नहीं हुई है जबकि यह सड़क लोअर हिमाचल समेत सेना प्रशिक्षण संस्थान सुबाथू को जोड़ती है। साथ ही इसमें 10 से 15 हजार की आबादी रहती है। उन्होंने कहा कि सड़क अब गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और प्रदेश सरकार व स्थानीय स्वास्थ्य मंत्री मौन हैं।