राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में राज्य स्तरीय छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय आयोजन में हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों से करीब 700 प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी कला और हुनर दिखाएंगे। आयोजन के दौरान सोलो डांस, समूह गान सहित कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को राज्य स्तर पर अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच मिल रहा है। इससे पहले इसी विद्यालय में छात्रा वर्ग की राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं में गर्ल्स स्कूल सोलन ने ओवरऑल विजेता का खिताब हासिल किया था। अब छात्र वर्ग की प्रतियोगिताओं में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।