फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: ददाहू अस्पताल में लोगों को जल्द मिलेगी एक्स-रे की सुविधा, विभाग ने नई मशीन का ऑर्डर दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने दिए हैं 24 लाख, 6 माह से ठप पड़ी हैं एक्स-रे सेवाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। सिविल अस्पताल ददाहू में एक्स-रे सेवाओं को जल्द बहाल कर लिया जाएगा।। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नई एक्स-रे मशीन खरीदने के लिए ऑर्डर भेज दिया है। 15 जनवरी से पूर्व ही यहां नये और आधुनिक एक्स-रे प्लांट को स्थापित करके सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा।
स्थानीय विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने 24 लाख रुपये की राशि अस्पताल प्रबंधन को भेंट की है।
उल्लेखनीय है कि एक्स-रे उपकरण खराब होने के कारण बीते 6 माह से ही सिविल अस्पताल ददाहू में एक्स-रे सेवाएं ठप पड़ी हैं। जबकि यहां नए एक्स-रे तकनीशियनों ने भी पदभार संभाल लिया है। जानकारी के अनुसार नए एक्स-रे प्लांट को अस्पताल के नए भवन में कैजुअल्टी वार्ड के कमरा नंबर 105 में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल ददाहू के प्रभारी डॉ. अशोक ठाकुर ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से नई एक्स-रे मशीन की खरीद को लेकर ऑर्डर दिया गया हैं। केवल एक्स-रे मशीन का यहां पहुंचना ही शेष है। दो सप्ताह में नई एक्स-रे मशीन स्थापित करके सेवाएं बहाल कर दी जाएंगी। अस्पताल में रेडियोग्राफर ने भी पदभार संभाल लिया है।

...संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें