फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शंभूवाला में चोरी के मामले में रिकवरी नहीं होने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

उपमंडल नाहन के तहत आने वाले शंभूवाला गांव में एक घर में हुई चोरी के मामले में रिकवरी नहीं होने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने मंगलवार को नाहन पहुंचकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके बाद एक ज्ञापन उपायुक्त सिरमौर व पुलिस अधीक्षक सिरमौर को सौंपा गया।इस दौरान मौके पर मौजूद ग्राम पंचायत बनकला प्रधान रजनी देवी, सुमेर चंद, मोहन लाल, जगदीश चंद, लक्की थापा, ऋषिपाल, दुर्गा राम, सुकेश लता, राधा देवी, मीना देवी आदि ने बताया कि शंभूवाला में 9 महीने पहले करीब 10 लाख रुपये के गहनों सहित 50 हजार रुपये नकदी की चोरी हुई थी। जिसके बाद पीड़ित की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पुलिस ने मामला लटका कर रखा। जिसके बाद उन्होंने स्वयं आरोपियों तक पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों समेत सोने के गहने खरीदने वाले सुनार को भी दबोचा। लेकिन अभी तक उनसे कोई भी रिकवरी नहीं हो पाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस का मामले में संलिप्त आरोपियों के प्रति नरम रुख है। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने मांग उठाई कि मामले में पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई कर रिकवरी करे। पुलिस मामले में कर रही कार्रवाई : एसपी उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि शंभूवाला में हुई चोरी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि मामले में दो आरोपियों को दबोचा गया है। साथ ही करीब डेढ़ लाख की रिकवरी भी पुलिस ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में अगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें