फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन: कानसर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर शिक्षक प्रशिक्षण और इको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी

राजकीय उच्च विद्यालय कानसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम और इको क्राफ्टिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकॉस्ट) के तत्वावधान में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम 2020-27 के तहत विद्यालय स्तरीय अध्यापक प्रशिक्षण और समेकित मिशन लाइफ प्रोजेक्ट आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने पर्यावरण संरक्षण के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सीडीपीओ नितीश भारद्वाज ने ईको फ्रेंडली वस्तुओं के इस्तेमाल पर बल देते हुए प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने का आह्वान किया। वन विभाग के डिप्टी रेंजर वीरेंद्र ठाकुर ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की अपील की। उन्होंने प्रतिभागियों को सीड बॉल तैयार करने और पक्षियों के लिए घोंसले बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया। कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के सेवानिवृत्त प्रिंसिपल वैज्ञानिक एवं सह-निदेशक डॉ. सुखदेव पलियाल ने वर्मी कंपोस्टिंग, जैविक कचरा प्रबंधन, ई-कचरे के निस्तारण और जल संरक्षण जैसे विषयों पर जानकारी साझा की। वहीं, जगदीश सिंह ने क्राफ्टिंग के माध्यम से पारंपरिक कला का प्रदर्शन किया और लकड़ी से तैयार किए गए विभिन्न उपकरणों को प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सुशील तोमर, शुभम तोमर, ज्योति कुमारी, सुखदेव सिंह, आशा शर्मा, नरेश शर्मा, विनोद शर्मा, पवन शर्मा मुख्याध्यापक हिमांशु भारद्वाज, एसएमसी के अध्यक्ष राजकुमार नेगी, इको क्लब प्रभारी नेहा शर्मा, शिक्षक रमन ठाकुर, किशोर भारद्वाज, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, बबिजा शर्मा, आदित्य कुमार और सोमदत्त शर्मा मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें