फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour: बर्फबारी में बंद सड़कों को खुलवाने का कार्य जारी

जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश 28 सड़कें यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गई हैं। लोक निर्माण विभााग का करीब 93 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर अरविंद कुमार ने बताया कि 22 जनवरी के बाद जिला सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी और लगातार बारिश के चलते कई सड़कें मलबा और बर्फ जमने के कारण बंद हो गई हैं। इस समय जिले में कुल 28 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन प्रभावित हो रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में मशीनरी तैनात कर दी गई है और लगातार सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। विभाग का लक्ष्य है कि बुधवार शाम तक करीब दो दर्जन सड़कों को दोबारा यातायात के लिए बहाल कर दिया जाए, जबकि शेष मार्गों को खोलने के प्रयास भी तेज़ी से जारी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें