सर्वोदय पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजौली में रविवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। सत्यानंद जी महाराज ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल चेयरमैन जगदीश चौधरी, कृष्णा राय, एनएम वर्मा, रामपाल पूर्व प्रधान विशिष्ट अतिथि रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्या ज्योति डोगरा ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों का वार्षिक प्रतिवेदन पेश किया। सुनैना और सहजप्रीत कौर को बेस्ट स्टूडेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं दसवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थी खुशबू, कृष्णा पांडे, सुनैना, पीयूष, मानसी प्रजापति व अन्य होनहार विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने सम्मानित किया। कार्यक्रमों की विविध प्रस्तुतियों में दीप वंदना, शिव भक्त रावण, देश भक्ति गीत, राधा कृष्ण रास लीला, विद्यार्थियों ने समूह गान, एकल गीत, नृत्य, गिद्दा, भांगड़ा, ऑपरेशन सिंदूर, शबद कीर्तन, तारक मेहता, पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ, नशा से दूर रहे, आदि नाट्य और लघु नाटिका प्रस्तुत की।