जिला सिरमौर के कोलर-धौलाकआं में पुलिस बटालियन के साथ लगते जंगल में एक महिला का अधजला शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि एक महिला का अधजला शव मिला है। पुलिस टीम मौके पर है। फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस हर तरह से मामले में जांच करेगी।